फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलाबाद विधायक की होर्डिंग उतरवाई, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। गश्त के दौरान पुलिस को भाजपा विधायक निर्मला संखवार की बिरहुन चौकी क्षेत्र में होर्डिंग लगी मिली। मामले में चौकी प्रभारी ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बिरहुन चौकी इंचार्ज ने बताया कि वह रविवार को चौकी क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में गश्त कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने बताया कि अंकुल व राजू के मकान के सामने लगे पोल पर भाजपा विधायक निर्मला संखवार की होर्डिंग लगी है।
इस पर संविदा विद्युत लाइनमैन को बुलाकर होर्डिंग को उतरा कर कब्जे में लिया गया। मामले में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें