फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार होमगार्ड की मौत, हेलमेट न लगाने से सिर में गहरी चोटें आई थीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार होमगार्ड को टक्कर मार दी। इलाकाई लोगों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। होमगार्ड ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इससे सिर में गहरी चोटें आ गई थीं।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली के बेहरिन गांव निवासी महेश चंद्र (55) पुत्र बृजलाल होमगार्ड थे। मौजूदा समय न्यायालय की सुरक्षा में ड्यूटी लगी थी। यह ड्यूटी कर गुरुवार शाम करीब पांच बजे बाइक से घर लौट रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र में तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर सपा कार्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
यह हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में गंभीर चोटें आने से मौत हो गई। पाल चौराहा चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे को अंजाम देकर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें