फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा बनकर ब्लाक प्रमुख उमर्दा और गुगरापुर से ठगी, जालसाज ने दोनों ब्लाक प्रमुखों से खाते में डलवाए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शातिर जालसाज ने दरोगा बनकर 10 मिनट में दो ब्लाक प्रमुखों से हजारों रुपये ठग लिए। जानकारी होने पर एसपी से शिकायत की है। एसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम टीम ने जालसाज का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव गोर्साइंदासपुर निवासी संदीप चतुर्वेदी गुगरापुर ब्लाक के प्रमुख हैं। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे इनके फोन ट्रू कॉलर में एसओजी दरोगा के नाम से कॉल आई। कॉलर ने खुद को एसओजी दरोगा बताते हुए रुपयों की मांग की। इस पर उन्होंने भतीजे राहुल को फोन देते हुए रुपये डालने के लिए कह दिया। राहुल ने 77 हजार रुपये खाते में डाल दिए। इसके ठीक पांच मिनट बाद जालसाज ने उमर्दा ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा को कॉल की। इनसे भी खाते में रुपये डालने के लिए कहा।
ब्लाक प्रमुख ने भाई अतुल उर्फ अंजू से बात कराई। खाते में 15 हजार रुपये डलवा दिए। दोनों ब्लाक प्रमुख ने फोन पर बात की तो पता चला कि दरोगा उनका जानने वाला नहीं, जालसाज है। वहीं एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि साइबर क्राइम टीम को लगा दिया गया है। जल्द जालसाज को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में एजेंट सक्रिय, मथुरा की मिली लोकेशन
दरोगा बनकर दो ब्लाक प्रमुखों से ठगी करने वाले जालसाज की लोकेशन मथुरा शहर में मिली है। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि जालसाज का एजेंट जिले में रहता है। वह जनप्रतिनिधियों का नंबर बताकर मथुरा और अन्य शहरों में रहने वाले साथियों से फोन कर ठगी का कारोबार करता है। वहीं सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि जालसाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें