फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इन्फ्लूएंजा की जांच नहीं, वायरल मान कर रहे इलाज

Wed, 29 Mar 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है हालांकि इनफ्लूएंजा के जांच के इंतजाम न होने के कारण ओपीडी में आने वाले मरीजों को खांसी, जुकाम, बुखार आदि की दवाएं दे दी जाती है। चिकित्सकों का कहना है कि सामान्य, जुकाम, बुखार के ही मरीज आ रहे हैं। अभी तक इन्फ्लूएंजा का कोई केस नहीं आया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना करीब 1200 पर्चे बनते हैं। इनमें सर्वाधिक मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी के होते हैं। हालांकि डाक्टर इसे इन्फ्लूएंजा न मान मौसम में बदलाव मानकर इलाज कर रहे हैं। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अविनेश कुमार बनौधा का कहना है कि मौसम काफी बदला हुआ है। बदले मौसम में बरती गई लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है।
उन्होंने कहा कि ओपीडी में ऐसा कोई मरीज नहीं आया है, जिसकी इन्फ्लूएंजा जांच की जरूरत पड़ती। फिलहाल मरीजों को दवा देकर उन्हें आराम और सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को मास्क लगाने का काम फिर से शुरू कर देना चाहिए। सीएमएस ने बताया कि इन्फ्लूएंजा की जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

रोग से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं
क्षेत्रीय आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ सतेंद्र पटेल का कहना है कि जिन लोगों को जल्दी सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां पकड़ लेती हैं। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी पावर) कमजोर होती है। इसलिए ऐसे मरीज अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करें। नीबू, आंवला, मौसमी फल और विटामिन सी और डी का ज्यादा सेवन करें। बाहर की खुली चीजों से परहेज करें।
बिजली गुल रहने से सीटी स्कैन में हुई परेशानी
उरई। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में बिजली गुल होने से करीब दो घंटे काम प्रभावित रहा। बिजली न आने के कारण जेनरेटर से अन्य काम तो शुरू हो गए पर सीटी स्कैन का काम नहीं हो सका। इसके चलते मरीजों को सीटी स्कैन कराने के लिए इंतजार करना पड़ा। पाठकपुरा निवासी सौरभ सोनी ने बताया कि उन्हें सीटी स्कैन कराना था। पिछले हफ्ते आए थे तो उन्हें मंगलवार को बुलाया गया था। आज सुबह सीटी स्कैन कराने पहुंचे तो पता चला कि बिजली न आने का कारण सीटी स्कैन नहीं हो पाएगा। फिर करीब दो घंटे बैठना पड़ा। तब जाकर सीटी स्कैन हो सका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें