फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगे 20 हजार, शिकायत करने पर किए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। शहर के सिकंदराराऊ रोड स्थित कॉलोनी में नेटवर्किंग का एक अड्डा चल रहा है। जिसके माध्यम से युवाओं को नौकरी के नाम पर ठगा जा रहा है। एक युवक ने इस बात की शिकायत पुलिस से की तो आरोपियों ने उसके रुपये लौटा दिए।

बकरुद्दीन पुत्र गफूर निवासी सनहेरा थाना गुन्होर जनपद पन्ना मध्य प्रदेश ने बताया कि उसे एक नेटवर्क कंपनी के व्यक्ति ने फोन कर 20 हजार रुपए में अच्छी नौकरी दिलवाने का वादा कर बुला लिया। यहां पर बुलाकर उससे 20 हजार रुपए लेने के बाद मार्केटिंग के नाम पर कार्य कराने लगे। लेकिन इस बीच बकरुद्दीन को पूरा खेल समझ आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वह जाने के लिए कहने लगा तो आरोपियों ने उसे जाने नहीं दिया। जिस पर उसने अपने दोस्त इरशाद को भी नौकरी लगवाने का बहाना बनाकर बुला लिया। जब इरशाद को पूरा मामला पता चला तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत की। जिसके बाद आरोपी ने उसे रुपए वापस किए। एसएसआई विपिन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में फैसला हो गया। जिसके बाद उसे जाने दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें