फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों से परेशान लोगों ने लगाया मथुरा रोड पर जाम, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। मुरसान में दबंगों की मारपीट से परेशान होकर कुछ लोगों ने मथुरा रोड पर जाम लगा दिया और इससे पहले कोतवाली का घेराव भी किया जाम लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया।

मुरसान के गांव शीतलमेवा में बुधवार की रात्रि में कुछ लोगों ने एक दलित परिवार के साथ मारपीट की। बताते हैं कि यह दबंग शराब के नशे में वहां आए थे और दलितों के साथ जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। विरोध करने पर इन दबंगों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट व गाली-गलौज की। इनके डर से लोग रात्रि में घरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार गांव के काफी लोग कस्बा मुरसान पहुंच गए और कोतवाली के बाहर एकत्रित हो गए। इन लोगों ने मुरसान कोतवाली का घेराव करने के बाद हल्ला मचाया और थोड़ी दूरी पर जाकर मथुरा रोड पर जाकर जाम लगा दिया। बगल में ही रेलवे ट्रैक है। इसी दौरान पुलिस को यह सूचना मिली कि यह लोग रेलवे ट्रैक पर भी जाम लगा सकते हैं तो आनन-फानन में पुलिस भी वहां पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। कोतवाली निरीक्षक ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें