फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रुपये से भरा थैला चोरी

विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित शिक्षक विपिन अवस्थी व उसका साथी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। गौरादेवी मोहल्ले में बाइक पर टंगे झोले से शिक्षक के पांच लाख रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

नई बस्ती गौरादेवी निवासी विपिन अवस्थी शिक्षक हैं। विपिन अवस्थी ने बताया कि मंगलवार को वह पिता को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा रुपये निकाले गया था। वहां सुबह 10:41 बजे बैंक से उसने पांच लाख रुपये निकाले और थैले में रख लिए। इसके बाद पिता को लेकर महिला थाने के आगे डॉक्टर शमी के क्लीनिक पहुंचे। वहां अपने पिता को दिखाने के लिए क्लीनिक के अंदर चले गए। रुपयों से भरा थैला बाइक पर ही टंगा रहा।
कुछ समय बाद वह क्लीनिक से बाहर पिता को लेकर निकले और बाइक के पास पहुंचे। देेखा कि बाइक पर टंगा रुपयों से भरा झोला गायब है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की है। कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि घटना स्थल सहित आसपास कई स्थानों पर जांच-पड़ताल की है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें