फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत जाली एवं टीन शेड से कवर की जाए गणना टेबल-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। मजबूत जाली और टिनशेड से गणना टेबल को कवर किया जाए। यह बात जिलाधिकारी डॉ.चंद्रभूषण ने पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित के संग कही। वह सोमवार को दोपहर बाद नवीन गल्ला मंडी का दौरा कर मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन

सबसे पहले वह सदर विधानसभा के स्ट्रांग रूम पहुंचे। यहां पर अर्द्धसैनिक बलों की ड्यूटी पर नजर डालने के बाद उन्होंने मतगणना स्थल का भ्रमण किया और पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं से तैयारियों के बारे में पूछताछ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर पर्याप्त जगह है। इसलिए गणना टेबल के बाहर जो जाली लगनी है उसकी दूरी पर्याप्त रखी जाए और मजबूत जाली लगाई जाए। साथ ही मजबूत टिनशेड लगाकर पूरी तरह से कवर किया जाए।
इसके बाद उन्होंने राठ विधानसभा क्षेत्र के लिए बन रहे मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दोनों स्थलों को एक जैसा बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी, मंडी सचिव बृजेश निगम, सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी आदि मौजूद रहे। एसपी कमलेश दीक्षित ने थानाध्यक्ष को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश देकर सुरक्षा में तैनात होने वाले पुलिस कर्मियों की सूची तलब की है। कौन कहां पर तैनात रहेगा, उसका भी विवरण तैयार कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें