फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाज महिलाओं ने पांच लाख कीमत के जेवरात किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। कस्बे में वार्ड तीन हाईवे किनारे स्थित नारायण ज्वैलर्स की दुकान में गहने खरीदने के बहाने आई टप्पेबाज महिलाओं ने करीब पांच लाख कीमत के जेवरातों की टप्पेबाजी कर ली। व्यापारी ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी जैनेंद्र कुमार सोनी अपने मकान में ज्वैलर्स की दुकान किए हैं। व्यापारी ने बताया कि पिछले शनिवार को राठ गए थे। शाम करीब चार बजे तीन महिलाएं दुकान में आईं और गहने दिखाने को कहा। दुकान में मौजूद उनकी बहन रिचा व खुशी सोने के जेवरात दिखाने लगी। उसी समय उनकी दादी भी दुकान में आ गई। अज्ञात महिलाओं ने दादी से पीने के लिए पानी मांगा। दादी पानी अंदर लेने चली गई। दो महिलाएं उसकी बहन को बातों में उलझा रखीं। तभी एक टप्पेबाज महिला सिंगल कुंदा पैंडल 30 पीस, मनचली सेट तीन, नथ टॉप्स करीब 100 ग्राम सोने के जेवरात की टप्पेबाजी कर दुकान से निकल गईं। थोड़ी देर बाद उसकी बहन को जानकारी हुई। करीब पांच लाख कीमत के जेवर गायब थे। महिलाओं का पता लगाने के बाद भी कहीं उनका पता नहीं चला। ज्वैलर्स ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर पुलिस को दिए हैं। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि जैनेंद्र कुमार सोनी की तहरीर पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फुटेज के सहारे टप्पेबाज महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें