फतेहपुर। बांदा-टांडा हाईवे पर शनिवार दोपहर एआरटीओ की बोलेरो देखकर भागने के चक्कर में चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया। ओवरलोड मौरंग लदा ट्रक लिंक रोड में एक मकान के चबूतरे पर चढ़ गया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। बाद में चालक-खलासी ट्रक छोड़कर भाग निकले।
बांदा की ओर से मौरंग लदा ट्रक गाजीपुर थाने के शाह कस्बे के पास पहुंचा था। तभी सामने से चालक ने नीली बत्ती लगी एआरटीओ की गाड़ी को चेकिंग करते देखा। एआरटीओ से बचने के लिए बनरसी गांव के लिंक मार्ग पर ट्रक को मोड़ दिया। मौके पर खड़े ग्रामीणों में रफ्तार में आता ट्रक देखकर अफरा तफरी मच गई। बेकाबू ट्रक
रतिभान सिंह गौतम के मकना के चबूतरे को तोड़ दिया। लोगों का गुस्सा देख चालक-खलासी कूदकर भाग निकले। रतिभान सिंह ने बताया कि चबूतरा क्षतिग्रस्त हुआ है। सूचना पर पुलिस पहुंची। ट्रक देर शाम तक मार्ग पर फंसा रहा। एआरटीओ की गाड़ी मौके से चली गई।
फोटो संख्या एवं परिचय
36- प्रेमनगर में खुन्नस में जलाई कार
खुन्नस में कार में आग लगा दी
- आरोपियों से परिवार का घटना से पहले हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रेमनगर। नोकझोंक के बाद बाइक सवार शुक्रवार रात खड़ी कार को आग के हवाले कर भाग निकले। पीड़ित ने 100 नंबर पर सूचना देकर आरोपियों का पीछा किया, लेकिन बाइक सवार भागने में सफल हो गए।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर के दावतपुर मोड़ निवासी हरिकेश कुमार मौर्या परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। घर के नीचे से अचानक शोर गुल होने पर बाहर निकले। दुकान में खड़ी कार में आग लगी थी। पानी डालकर परिवार आग बुझाने में जुटा। इलाकाई लोगों ने बाइक सवार तीन लोगों के नयापुरवा की ओर जाने की सूचना दी। उसने बाइक से आरोपियों का काफी दूर तक पीछा किया। आरोपी उसके पिता चंद्रपाल को शाम नशे में विवाद कर रहे थे। तभी आरोपी देख लेने की धमकी देकर चले गए थे। उन्होंने रात होने पर घटना को अंजाम दिया। थानेदार निशिकांत प्रधान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।