फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खिलाकर मारने में दंपती के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला को जहर खिलाकर मारने के मामले में पड़ोसी दंपती के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव निवासी भानू प्रजापति ने आरोप लगाया कि उसकी मां सुखदेई पड़ोस में रहने वाले उमाकांत के घर 27 अप्रैल 2021 को गई थी। पुरानी खुन्नस को लेकर उमाकांत और उसकी पत्नी हेमलता उर्फ सुंदरिया ने मां को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इससे मां की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर मां को जिला अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर देखकर वहां से कानपुर रेफर किया। कानपुर हैलट जाते समय रास्ते में मां की मौत हो गई। पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसपी से शिकायत की। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर उमाकांत और हेमलता उर्फ सुंदरिया के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें