फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का आरोपी सिपाही साथी समेत गिरफ्तार

Tue, 27 Jun 2017 12:10 AM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
अजय कुमार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन फतेहगढ़ में युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती को लाने में प्रयोग की गई लग्जरी जीप भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। एसपी दयानंद मिश्र ने बताया कि आरोपी सिपाही अजय कुमार को शाहजहांपुर के एसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को युवती का कोर्ट में बयान दिलाया जाएगा। इसके बाद आगे जो भी लोग घटना में शामिल होेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पड़ोसी जिला शाहजहांपुर के थाना अल्लागंज में तैनात सिपाही अजय कुमार और चिलौआ के रहने वाले उपेंद्र कुमार शनिवार को एक युवती को बहला-फुसलाकर पुलिस लाइन लाए। यहां सिपाही दिनेश के कमरे में रखा।

आरोप है कि यहां युवती के साथ दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। फर्रुखाबाद शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले मामा ने अल्लागंज के सिपाही अजय कुमार और अल्लागंज थाना क्षेत्र के गांव चिलौआ के रहने वाले उपेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने बताया कि शाहजहांपुर एसपी को रिपोर्ट भेज दी है। इन दोनों को जेल भेजा जाएगा। आरोपी सिपाही पहले भी फतेहगढ़ में रह चुका है। उसके जीजा भी एक सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। परिचित के सिपाही को धोखे में रखकर उसने उसका कमरा ले लिया और युवती को लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन


पुलिस कप्तान दयानंद मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने सिपाही और उसके साथी उपेंद्र के बयान दर्ज किए। एसपी को उपेंद्र ने बताया कि उसकी मोबाइल की दुकान चिलौआ में है। युवती ढाई साल से उसकी दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने आती थी। तब से उसके युवती से प्रेम संबंध हैं। युवती अपने गांव से मामा के यहां जाने के लिए शनिवार को बस से आई थी। मोबाइल पर संपर्क करने के बाद वह दोपहर करीब बजे 12 पांचाल घाट पर उतर गई।

इसके बाद पुलिस लाइन से ही गौरव की जीप को मांगकर युवती को यहां ले आए। रात भर युवती पुलिस लाइन में रही। इसके बाद किसी तरह वह वहां से भाग निकली और मामा के यहां पहुंची तो मामा ने मारपीट की। 100 नंबर पर सूचना दी गई तो पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें