फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराबाद में तमंचे की बट से सिपाही को पीटा, फायरिंग

Tue, 02 Feb 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरीवाड़ा में मकान के सामने मोबाइल पर अभद्र भाषा में बात करने का विरोध करने पर युवकों ने मकान मालिक पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


मकान मालिक को बचाने आए उनके किराएदार सिपाही को भी बदमाशों ने तमंचे के बट से पीटकर जख्मी कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग भी की, जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

चौधरीवाड़ा निवासी श्री कृष्ण मिश्रा के मकान में दादरी गेट चौकी पर तैनात सिपाही विकास किराए पर रहते हैं। विकास मूल रूप से बेहटा थाना लोनी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


विकास के पिता भी दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं। श्री कृष्ण ने बताया कि देर  शाम एक युवक उनके मकान के सामाने मोबाइल पर किसी से गाली गलौच कर रहा था। इसका विरोध किया तो युवक से कहासुनी हो गई। तब वह चला गया।

थोड़ी देर बाद युवक करीब आधा दर्जन लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर घर में घुस आया। उन्हाने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव में आए सिपाही विकास को भी हमलावारों ने तमंचे की बटों से पीटा।

हमलावारों ने कई राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग से बाजार भगदड़ मच गई। हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग गए। मारपीट में कुलदीप पुत्र श्री कृष्ण और सिपाही विकास घायल हो गए।
विज्ञापन


सिपाही पर फायरिंग व मारपीट की सूचना पर सीओ चंद्रधर गौड़, कोतवाल केपी सिंह मौके पर पहुंचे। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें