फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाल्वर साफ करते समय चली गोली फौजी की पत्नी घायल

Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
पिस्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अरनिया थाना क्षेत्र के क्योली खुर्द गांव में रिवाल्वर साफ करते समय पास में खड़ी फौजी की पत्नी को गोली लग गई। घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई। घायल महिला को ततकाल कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


क्योली खुर्द गांव निवासी एक युवक सेना में कांस्टेबल के पद पर है। इस समय छुट्टी लेकर घर आया था। सोमवार रात योगेश अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर की सफाई कर रहा था। पास में ही उनकी पत्नी भी खड़ी थीं। रिवाल्वर लोडेड होने से अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल पड़ी।

गोली पत्नी के चेहरे पर लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज से अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग भी पहुंच गए। आनन-फानन में घायल महिला को कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई। हांलाकि अभी तक इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें