फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अंतरराज्जीय आठ ऑटो लिफ्टर दबोचे, चोरी की आठ बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के आठ ऑटो लिफ्टर दबोचे हैं। इनके पास से चोरी की आठ बाइक बरामद हुईं हैं। ये बाइक दिल्ली और उसके आसपास इलाके से चोरी की गईं थीं। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोपहर बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात इंस्पेक्टर पंकज लवानियां और एसआई अर्जुन सिंह पुलिस टीम के साथ कस्बे में शहबाजपुर पुलिस चौकी के नजदीक वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीन संदिग्ध बाइक सवार पकड़े। चेकिंग में उनकी बाइक के कागजात नहीं मिले। वह पुलिस को देखकर काफी डरे हुए थे। पुलिस कुछ पूछ रही थी, वह कुछ और ही बता रहे थे। इससे पुलिस को शक हुआ और उन्हें कोतवाली ले जाया गया। वहां सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी तीनों बाइक चोरी की हैं। उन्होंने अपना नाम अलीगढ़ के थाना मुकीमपुर के पियावली गांव अजय पुत्र राजेंद्र, उसी गांव का राजन पुत्र आशाराम और मुकीमपुर क्षेत्र के ही गांव आलीपुर निवासी जुगेंद्र पुत्र अमर सिंह बताए। उन्होंने बताया कि वह चोरी की बाइक बेचने आए हैं।
इन्हें खरीदने के लिए फौजी ढाबा के नजदीक एक बाग में कुछ लोग खड़े हैं। इसके बाद पुलिस ने बाग को घेर लिया और यहां से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाग से भी पांच बाइक बरामद हुईं। जांच में ये भी चोरी की निकलीं। पकड़े गए पांचों लोगों ने अपने नाम सहसवान के आलमपुर निवासी लाला पुत्र पुख्खीराम, उसके गांव का रामेश्वर उर्फ भूपाली उर्फ विनोद पुत्र चंद्रपाल, कस्बे के शहबाजपुर मोहल्ले का बिलाल पुत्र मोहम्मद उमर, छोटी बाजार शहबाजपुर निवासी फैज पुत्र अंसार, इसी मोहल्ले का सुखराम पुत्र माखनलाल बताए। सभी ने बताया कि वह नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, कासगंज, संभल से बाइक चोरी करके ला रहे थे। फिर इन्हें बदायूं और संभल में बेच रहे थे।
विज्ञापन

सहसवान में एक अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग पकड़ा गया है। उनके पास से आठ चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। ये लोग दिल्ली, गाजियाबाद, कासगंज, नोएडा और संभल से बाइक चोरी करके ला रहे थे। ये बदायूं और संभल इलाके में इन्हें बेचने की फिराक में थे। इससे पहले ये पकड़े गए। सहसवान पुलिस ने अच्छा काम किया है। - संकल्प शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें