फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

विज्ञापन
सहसवान में कार्यक्रम स्थल का जायजा लेतीं डीएम, एसएसपी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर डीएम दीपा रंजन भी एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के साथ सहसवान पहुंचीं। दोनों अधिकारियों ने हेलीपैड का निरीक्षण किया। साथ ही प्रमोद इंटर कॉलेज के मैदान के चारों ओर घूमकर सुरक्षा और भौगोलिक स्थिति व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधीनस्थ अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सहसवान आ रहे हैं। इसको लेकर सोमवार को डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित दिया कि कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड स्थल पर मोबाइल टायलेट की व्यवस्था की जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी सहसवान में सफाई व्यवस्था को बेहतर करें।
-
मुख्यमंत्री के लिए बनाया जा रहा शाही पनीर
जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लगातार तैयारी की जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री के खाने-पीने की भी व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से कराई जा रही है। ऐसे में प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के खाने के लिए बिना लहसुन-प्याज के शाही पनीर, भिंडी, तोराई और रायता बनाया जा रहा है। साथ ही तवे की सादा रोटी व चावल बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें