फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजाब पर विवाद: बिजनाैर में हिजाब पहने आई छात्राओं को स्कूल से निकालने का आरोप, वीडियो वायरल

Tue, 13 Aug 2024 11:18 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनाैर जनपद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां स्कूल में पढ़ने गई छात्राओं को हिजाब पहनने पर स्कूल से निकालने का आरोप लगााय है। वहीं मामले ने आज सुबह से ही तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन
छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में विद्यालय में पढ़ने गई छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर हिजाब में आने पर स्कूल से निकालने का आरोप लगाया। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पर हुई। सी ओ  नगीना मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों से बात की।

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के एक  ग्राम में सोमवार को कुछ छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर उन्हें हिजाब में आने पर स्कूल से निकालने की शिकायत की। जिस पर उन छात्राओं से उनके परिजनों को बुलाने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: खंभे से टकराया अनियंत्रित ट्रक, लगी भीषण आग, चपेट में आए सिपाही दंपती की जिंदा जलकर माैत

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में छात्राओं के परिजन विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य से बात की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के एक नेता तथा ग्राम प्रधान भी विद्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी की।इसके बाद मामला तूल पकड़ गया।इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बवाल मच गया।

मौके पर पहुंचे सीओ नगीना राकेश वशिष्ठ ने दोनों पक्षों से बात की तथा उन्हें समझाया। सीओ नगीना राकेश वशिष्ठ ने बताया कि विद्यालय में ड्रेस कोड को लेकर विवाद था। प्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं से यूनिफॉर्म में आने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि मामला शिक्षा विभाग का है। पुलिस का कार्य कानून व्यवस्था बनाने का है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें