कोतवाली क्षेत्र के सदर मोहाल स्थित एक बर्तन की दुकान में बुधवार करंट उतरने से मजदूर दीपक उर्फ नन्हकू (26) की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जहांगीराबाद निवासी उमा यादव का पुत्र दीपक उर्फ नन्हकू दो भाइयों में छोटा था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण सदर मोहाल निवासी एक व्यापारी के बर्तन की दुकान में मजदूरी कर जीवन-यापन करता था। दुकान के पीछे बने गोदाम में कोई सामान निकालते समय करंट की चपेट में आ गया। दुकानदार समेत अन्य लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। मृतक के पिता उमा यादव मिर्जापुर के एक कंपनी में कार्यरत हैं। प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।