बरेली। बेटी होने के बाद ससुराली बहू को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। युवती के चाचा ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले भतीजी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
बरखेड़ा पीलीभीत की शिवानी को चार दिन पहले प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती के चाचा दिनेश ने बताया कि रविवार को शिवानी के बेटी हुई और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वाले जिला अस्पताल फरार हो गए। उनका आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए शिवानी को प्रताड़ित करते थे। शिवानी को बेटी हुई तो वे लोग इससे भी चिढ़ गए और भाग निकले। उनकी सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और फोन करके पति को बुलाने को प्रयास किया। मगर वह नहीं आई। इसके बाद परिवार वाले शिवानी की छुट्टी करा ले गए।