फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन की धमकी पर पहुंचे विहिप पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खजुरिया ब्रह्मनान के लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन की धमकी देने के बाद हिंदू संगठनों में हड़कंप मच गया है। रविवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी गांव में पहुंचे। लोगों को समझाया और फिर उनके साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। गांव की लड़कियों से पुलिस-पीएस के जवानों को भी राखियां बंधवाई गईं। फिलहाल खजुरिया और उमरिया में अभी फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

उमरिया गांव के रास्ते खजुरिया ब्रह्मनान के लोगों के कांवड़ निकालने का मामला सावन के तीसरे सोमवार से गरमाया हुआ था। कांवड़ लेकर जाने की कोशिश के चलते चौथे सोमवार से यह मामला और ज्यादा गरमा गया। इसके बाद बृहस्पतिवार को एक बार फिर उमरिया के रास्ते कांवड़िये निकालने का तानाबाना बुना गया तो दोनों पक्षों में संघर्ष की नौबत आ गई। नकटिया में दोनों पक्ष सामने आ गए और हाईवे जाम करने की कोशिश की गई। उमरिया में बाजार बंद कर लोग सड़कों पर निकल आए। पुलिस ने इस घटनाक्रम के बाद चार एफआईआर दर्ज की हैं। वहीं कांवड़ न निकलने के बाद खजुरिया ब्रह्मनान के कुछ लोगों ने कहा कि योगी सरकार में भी कांवड़ नहीं निकली, वे लोग चोटी कटाकर धर्म परिवर्तन कर लेंगे। यह मामला मीडिया में सुर्खियां बना तो रविवार को विहिप के महानगर अध्यक्ष पवन अरोड़ा, डॉ. मणिकांत शर्मा, नवीन राजपूत, चमकौर सिंह, वरुण सक्सेना आदि खजुरिया ब्रह्मनान पहुंचे। इन लोगों ने आक्रोशित गांव वालों को समझाया और उनके साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर मिठाई खिलाई। साथ ही गांव की लड़कियों से पुलिस-पीएसी के जवानों को भी राखी बंधवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें