फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होश उड़ा देगी आपबीती: ITBP के जवान की पत्नी को बंधक बनाकर की दरिंदगी, दहशत में पीड़िता, पुलिस से लगाई गुहार

Mon, 25 Sep 2023 08:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : ITBP के जवान की पत्नी को सूरत में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गया। वहीं, वारदात के बाद से पीड़िता दहशत में है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत की एक विवाहिता को सूरत में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। महिला का अश्लील वीडियो बनाने की भी बात सामने आई है। इस मामले में सोमवार को पीड़िता ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


शामली जिले के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी बड़ौत क्षेत्र के एक गांव में हुई है। जिसके दो बच्चे भी हैं। बताया गया कि महिला का पति आईटीबीपी में नौकरी करता है। महिला द्वारा पुलिस को बताया कि गत नौ सितंबर को उसके मायके में रहने वाला एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा और उसके पति को चोट लगने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया।

महिला का आरोप है कि वह व्यक्ति उसे सूरत ले गया, जहां पर उसने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह महिला को 18 सितंबर को उसकी ससुराल के पास छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ: मंदिर से लड्डू गोपाल चोरी करने वाले दो बदमाश दबोचे, महिलाएं बोलीं- पुलिस ने किया गलत खुलासा
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को पीड़ित महिला अपने साथ हिंदू संगठन के लोगों को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: दरिंदगी: पीड़ित छात्रा ने SSP को सुनाई आपबीती, अफसरों के उड़े होश, युवक ने तमंचे के बल किया था दुष्कर्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें