संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ योगेश कुमार ने संभागीय परिवहन अधिकारी को मोटरसाइकिल के साइलेंसर में पटाखे की आवाज निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रीय अधिकारी ने संभागीय अधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने शिकायत दर्ज की थी कि जिले में कुछ मोटरसाइकिलों के साइलेंसर में पटाखे की आवाज निकाली जा रही है। प्रेशर हॉर्न से बच्चों से लेकर बड़ो तक को परेशानी हो रही है और मोटरयान अधिनियम के मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने संभागीय अधिकारी को ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। संवाद
डीआरएम ने किया रेलवे मार्ग का दौरा
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर शनिवार को दिल्ली रेलवे मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग ने शामली सेक्शन का दौरा किया। शाम 6:15 बजे डीआरएम वापस दिल्ली लौट गए। डीआरएम दौरे को देखते हुए बागपत मार्ग पर व रेलवे फाटक पर आरपीएफ के जवान तैनात रहे। हालांकि डीआरएम बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर नहीं रुके। डीआरएम के दौरे को देखते हुए स्टेशन पर साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई गई थी। - संवाद