सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिजरौल गांव में शुक्रवार की रात शराब पीने को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। एक पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायालय मेें पेश कर जेल भेज दिया गया।
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों में वंश तोमर पुत्र पंकज तोमर निवासी बिजरौल, निखिल चिकारा पुत्र कृष्णपाल निवासी बड़ावद, हिमांशु पुत्र नरेश, रितिक पुत्र राजीव, शुभम पुत्र सुधीर व विजय तोमर उर्फ काला पुत्र सतेन्द्र तोमन निवासीगण बिजरौल शामिल है। इन सभी शुक्रवार की रात शराब पीने को लेकर मारपीट हो गई थी। फायरिंग करने का भी आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की ओर से विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।