फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की हत्या में पैरवी करने जा रहे दंपति पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कासिमपुर खेड़ी- माजरा मार्ग पर बेटे की हत्या की पैरवी करने बाइक पर बागपत कोर्ट जा रहे एक दंपत्ति पर तीन लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया। चीख सुनकर लोग उधर दौडे तो आरोपी भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

टीकरी निवासी महमूद के बेटे शाहरुख की 2012 मेें टीकरी कस्बे में दिन दहाडे़ हत्या कर दी गई थी। यह मामला बागपत न्यायालय मेें विचाराधीन है। आरोपी पक्ष बार-बार फसले का दबाब बना रहे हैं, लेकिन उसने मना कर दिया। उसे बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बुधवार को वह कासिमपुर खेड़ी-माजरा मार्ग से बाइक पर अपनी पत्नी मोमीना को लेकर बागपत न्यायालय जा रहा था। जब वह कासिमपुर खेड़ी व माजरा के बीच पहुंचा तो पहले से खडे़ तीन युवकों ने दोनों पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। चीख सुनकर लोग उधर दौडे़ तो हमलावर भाग निकले। उन्होंने थाना रमाला मेें सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। घायलों को बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें