बड़ौत (बागपत)। नगर मेें एंटी रोमियो अभियान चलाया। कई मनचलों की खबर ली गयी और छह को हिरासत में लेकर कोतवाली में चेतावनी देकर छोड़ा गया। कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही ने बताया कि नगर में कॉलेज के आसपास व खत्री गढ़ी मेें छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर एंटी रोमिया प्रभारी सुमन, एसएसआई मानवेंद्र, के. प्रसाद ने पुलिस कर्मचारियों के साथ गांधी रोड, बावली रोड, बिजरौल रोड, खत्री गढ़ी, डाकखाना रोड आदि जगहों पर एंटी रोमियो अभियान चलाया। इस दौरान छह मनचलों को हिरासत में लिया और कोतवाली चेतावनी देकर छोड़ दिया।