फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को टक्कर मारकर गिराया, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। भरथना मंडी से धान का रुपया लेकर आ रहे व्यापारी को कुदरकोट रुरुगज मार्ग पर दो युवकों ने बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया जिससे व्यापारी घायल हो गए। व्यापारी के पास रुपये न मिलने पर घायल व्यापारी की पत्नी ने बाइक सवार अज्ञात लोगों पर रुपये लूटने का आरोप लगाया है। रूरुगंज निवासी सुनीत रविवार शाम करीब 7:30 भरथना मंडी के धान को बेचकर 80 हजार युवक लेकर अपने घर रुरुगज जा रहे थे।
विज्ञापन

रूरुगंज के समीप पंचवटी के पास पुलिया के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। जिससे वह घायल हो गए। घायल व्यापारी की पत्नी रूबी ने बताया कि पति भरथना से धान के रुपये लेकर आ रहे थे। रुपये छीनने के उद्देश्य से बाइक में युवकों ने टक्कर मारी है। परिजनों ने व्यापारी को सीएचसी बिधूना में इलाज के लिए भर्ती कराया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कोई जानकारी नहीं है, अगर कोई ऐसा मामला है तो पुलिस जांच करेंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें