फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी लैब रैपिड जांच की नहीं दे रहे सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में वायरल फीवर के साथ डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है। वहीं निजी लैब में जांच कराने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जिन्हें रैपिड जांच में डेंगू बताया जा रहा है। बावजूद इसके निजी लैब संचालक स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना नहीं दे रहे हैं। जिससे बीमारी प्रभावित वाले क्षेत्रों का पता भी समय से नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में आधा सैकड़ा निजी लैब संचालित हैं। इनमें प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग निजी व सरकारी चिकित्सकों की सलाह पर सीबीसी, टायफाइड, डेंगू व मलेरिया की जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इन लैबों में रैपिड जांच की जा रही है। डेंगू की जांच पॉजिटिव भी मिल रही है। ऐसे मरीजों की संख्या काफी है। जिनकी रिपोर्ट प्रतिदिन तैयार की जा रही है। बावजूद इसके निजी लैब के संचालक स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी देना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। इसी वजह से ऐसे मरीजों की स्वास्थ्य विभाग न तो पहचान कर पा रहा है और न ही एलाइजा जांच हो पा रही है।
बतादें कि जिले में अब तक डेढ़ सौ से अधिक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इनमें 20 से अधिक ऐसे गांव हैं। जिनमें काफी संख्या में डेंगू संक्रमित मरीज मिले। वहीं कई गांव में लोग मलेरिया और वायरल की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांव में दस्तक देकर बीमारी पर नियंत्रण के प्रयास कर रही हैं। लेकिन समय से जानकारी न मिलने पर बीमारी पर नियंत्रण लगता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

सूचना न देने वालों पर होगी कार्रवाई
निजी सेंटरों को निर्देश दिए गए है कि वह रैपिड जांच में मिल रहे डेंगू मरीजों की सूचना दें। जिससे एलाइजा कराकर संबंधित क्षेत्र में बीमारी नियंत्रण के प्रयास किए जा सकें। इसके बाद भी लोग जानकारी नहीं दे रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. शिशिर पुरी, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें