फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


वाहन चेकिंग के दौरान एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) कार्यकर्ताओं से हुए पुलिस के टकराव और उसके बाद हुए हंगामा, धरना, प्रदर्शन के मामले में पुलिस द्वारा मंगलवार को कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पुलिस का दावा है कि घटना के संबंध में उसे कुछ ऐसे वीडियो फुटेज मिले हैं जिनमें उपद्रव करने वाले और परिषद कार्यालय में तोड़फोड़ करने वालों की गतिविधि कैद हो गई है। इस फुटेज के बाद तोड़फोड़ करने वाले पुलिस के रडार पर आ गए हैं और जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में हो सकते हैं।
विज्ञापन


शहर में गांधी पार्क स्थित जीटी रोड अचल मंदिर के बाहर रामलीला मैदान चौराहे पर सोमवार देर शाम वाहन चेकिंग कर रहे एएसपी/सीओ द्वितीय नीरज जादौन की एबीवीपी कार्यकर्ताओं से भिड़ंत के बाद बवाल खड़ा हो गया था।

नवागत सीओ द्वितीय/एएसपी नीरज जादौन हमराही टीम संग फ्लैग मार्च की शक्ल में वाहन चेकिंग करते हुए जीटी रोड की ओर से आ रहे थे। उन्होंने रामलीला मैदान के सामने आकर भी रुककर वाहन चेकिंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय पर आए कार्यकर्ता शीटू चौधरी को रोकते हुए उनकी बाइक की चाभी निकाल ली थी। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

सिफारिश में आए परिषद के प्रदेश मंत्री को गाड़ी में ठूंसने और परिषद कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया। गुस्साए परिषद कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए थे।

उनके साथ भाजपा के शहर, कोल व छर्रा विधायक, पूर्व मेयर, महानगर अध्यक्ष सहित तमाम भाजपाई भी धरने पर बैठ गए थे। इस प्रकरण में पुलिस ने मंगलवार को कोई कार्यवाही नहीं की।

अपनी जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को हासिल किया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि परिषद कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस इसको साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन


बयान
‘हमें कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिसमें तोड़फोड़ करने वाले, कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर तोड़ने वाले, हंगामा करने वाले साफ नजर आ रहे हैं। जल्द ही इनके नाम भी उजागर हो जाएंगे। ऐेसे लोग किसी भी संगठन के हों, पार्टी के हों या पुलिस के हों, उनके खिलाफ कठोर से कठोेर कार्यवाही की जाएगी’
- अजय कुमार साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें