फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कासगंज में होगी पुलिस हिरासत में मौत के मुकदमे की जांच, 180 दिन में करनी होगी पूरी

Sun, 24 Oct 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए सफाई कर्मी अरुण नरवार की मौत के मुकदमे की विवेचना कासगंज में होगी। अलीगढ़ रेंज के डीआईजी रेंज दीपक कुमार ने यह आदेश दिया है। आदेश में लिखा है कि किसी निरीक्षक स्तर के अधिकारी को इस विवेचना की जिम्मेदारी दी जाए। विवेचना में मानवाधिकार आयोग की गाइडलाइन का पालन हो। 180 दिन में विवेचना पूर्ण की जाए।

विज्ञापन

 
मानवाधिकार आयोग की गाइडलाइन के अनुसार किसी थाने या जिले की पुलिस पर हिरासत में मौत के आरोप के मामले के मुकदमे की विवेचना उस थाने या जिले से बाहर कराई जानी चाहिए। इसी गाइडलाइन के अनुसार, एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने मुकदमे की विवेचना अलीगढ़ रेंज से कराए जाने का निर्णय लिया। 

इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी जांच
एडीजी का यह आदेश शुक्रवार को अलीगढ़ रेंज पहुंच गया था। डीआईजी दीपक कुमार ने बताया कि इस घटना की विवेचना कासगंज जिले को आवंटित की गई है। एसपी कासगंज को निर्देशित किया गया है कि इंस्पेक्टर स्तर के किसी अधिकारी से यह विवेचना कराई जाए। इनमें सभी नियमों का भी ध्यान रखा जाए। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- आगरा में सफाईकर्मी के परिवार का आरोप: अलमारी का लॉकर तोड़ जेवरात, बच्ची की गुल्लक से रुपये ले गई पुलिस

उधर, मृतक अरुण नरवार के परिजन आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। शनिवार को भी उनके घर पर लोगों का तांता लगा रहा है। परिवार की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर दबिश के दौरान तोड़फोड़ और लूटपाट के भी आरोप लगाए थे। पुलिस चौकी पर पूछताछ के दौरान पिटाई की भी बात कही थी। 
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें