आरोपी पर पहले से दर्ज हैं दो मुकदमे
थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मामले में बहला-फुसलाकर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया। किशोरी को ताजगंज क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। आरोपी छोटू मेवाती की तलाश की जा रही है। उस पर पूर्व में भी दो मुकदमे मारपीट के दर्ज हैं। मामले में राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर और विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री करन गर्ग ने कार्रवाई की मांग की।