कुछ ही देर में उसका शरीर निढाल होकर नीचे आ गिरा। जैसे ही परिजन को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। आनन फानन परिजन बच्चे को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही माता पिता के होश उड़ गए। हादसे में बालक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: महिला ने युवक से कराई किशोरी की दोस्ती...फिर घर बुलाकर कराया गंदा काम, पिता ने लगाई न्याय की गुहार
करीब आधा घंटा बाद हो सकी जानकारी
गांव चापरी निवासी हर्ष यादव के घर के बाहर सावन में झूला पड़ा था। वह रोजाना उस झूले पर झूलता था। बच्चे के घर के पास होने के चलते परिजन भी बेफिक्र रहते थे। लेकिन सोमवार को हर्ष के साथ जो घटना हुई। उसने सभी के होश उड़ा दिए। हर्ष घर के बाहर झूलते समय हादसे का शिकार हो गया। गले में कसा फंदा निकलने के बाद वह काफी देर तक नीचे जमीन पर पड़ा रहा। करीब आधा घंटा बाद परिजन को इसकी जानकारी हो सकी। शायद तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
यह भी पढ़ेंः- कैशियर ही निकला खलनायक: सहकारी बैंक में ग्राहकों के खाते से किया 16 लाख रुपये का गबन, जांच में मिला दोषी