फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1300 मीट्रिक टन आलू कोल्ड स्टोरेज में डंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बाजार में नए आलू ने दस्तक दे दी है और 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जा रहा है। हालांकि जिले के 150 कोल्ड स्टोरेज में 1300 मीट्रिक टन पुराना आलू अभी भी डंप है। आलू की निकासी के लिए किसानों ने कोल्ड स्टोरेज के चक्कर लगाना शुरू कर दिया। किसानों का मानना है कि नवंबर के अंत तक पुराना आलू नहीं बेचा गया तो आलू कौड़ियों के भाव बिकेगा।
विज्ञापन

बाजार में नया आलू आ चुका है। पुराने आलू के सापेक्ष डेढ़ से दोगुना कीमत पर बिकने वाले आलू की डिमांड अधिक होने का लाभ उत्पादकों को हो रहा है। बाजार में नया आलू के आने के साथ पुराने आलू की डिमांड घटने लगी है। यही कारण रहा कि जिला उद्यान अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने कोल्ड स्टोरेज संचालकों से सभी आलू की निकासी 15 नवंबर तक करने के निर्देश दिए थे। हालांकि 19 नवंबर बीतने के बाद भी जिले के कोल्ड स्टोरेज में करीब 1300 मीट्रिक टन से अधिक आलू डंप है।
ऐसे में किसान बाजार में पुराने आलू का भाव ठीक होने पर इसकी निकासी के लिए कोल्डस्टोरेज में पहुंच रहा है। हालांकि माना जा रहा है यदि अगले 15 दिन तक आलू की निकासी नहीं की गई तो नया आलू पुराने आलू के भाव 15 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ जाएगा। इसके बाद बाजार में पुराने आलू की मांग और अधिक घट जाएगी। इसका खामियाजा आलू उत्पादक किसानों को भुगतना होगा। आलू के जानकार किसानों का मानना है कि शादी विवाह में पुराने आलू की अधिक डिमांड होने के कारण दस प्रतिशत आलू आसानी से खप जाएगा। एक पखवाड़े के बाद बाजार में पुराना आलू नहीं बचेगा।
विज्ञापन

- जिले के कोल्ड स्टोरेज से दस प्रतिशत आलू की निकासी होना शेष है। बाजार में नया आलू आने का इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बाजार में पुराने आलू की डिमांड है। किसानों से कहा है कि वे कोल्डस्टोरेज से आलू की निकासी कर शीघ्र बिक्री करके उचित लाभ लें।
विज्ञापन

डॉ. संजीव वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें