फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में धड़ल्ले से बिक रही प्रतिबंधित पॉलिथीन

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! कोटला चुंगी चौराहा स्थित ओवर ब्रिज के नीचे लगा पन्नियों का ढेर - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टीटीजेड में शामिल सुहागनगरी में प्रतिबंध के बावजूद सिंगल यूज पॉलीथिन और पानी की पैकिंग वाली पॉलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। सिंगल यूज पॉलिथीन के बेरोकटोक प्रयोग के कारण शहर के प्रमुख चौराहों पर प्लास्टिक बेस्ड कचरे की भरमार है और शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है। सिंगल यूज पॉलिथीन के प्रयोग के कारण नाले-नालियाें में भी गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों कोटला चुंगी, नगला बरी चौराहा, बस स्टैंड, रामलीला चौराहा, मोहल्ला दुली और शहर के आंतरिक इलाकों में सिंगल यूज पॉलिथीन और पानी की पैकिंग में प्रयोग होने वाले प्लास्टिक पाउच का कचरे की भरमार है। कई बार अभियान चलाने के बाद अधिकारियों की उदासीनता के कारण शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का खूब प्रयोग किया जा रहा है। देेशी-विदेेशी शराब के ठेकों के इर्द-गिर्द प्लास्टिक और पॉलिथीन कचरे के अलावा प्लास्टिक निर्मित पानी की निष्प्रोज्य बोतलें शहर में पर्यावरणीय प्रदूषण को बढ़ा रही हैं।
---
सिंगल यूज पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इससे तमाम तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। रणनीति तैयार कर सिंगल यूज पॉलिथीन की बिक्री अथवा प्रयोग करने वालों के यहां छापा मारा जाएगा। इसके साथ ही लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलवीर सिंह, जेडएसओ, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें