फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: चेन्नई सुपर किंग्स ने नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया, एक करोड़ रुपये के साथ सीएसके की खास जर्सी भी दी

Sun, 31 Oct 2021 06:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चार बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें नकद इनाम के साथ पुरस्कृत किया। सीएसके ने रविवार को नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
सीएसके की जर्सी में नीरज चोपड़ा - फोटो : twitter@ChennaiIPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को लगातार सम्मानित किया जा रहा है। भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने भारत को एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक मेडल दिलाकर इतिहास रच दिया था, जिसके बाद उनपर लगातार इनामों की बारिश हो रही है। हर कोई अपने-अपने तरीके से उन्हें सम्मानित कर रहा है। चार बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें उनकी उपलब्धि पर उन्हें एक करोड़ रुपये के साथ पुरस्कृत किया।

विज्ञापन

 
चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें सीएसके की खास जर्सी भी गिफ्ट की गई। आईपीएल फ्रेंचाइज़ी की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सीएसके ने चोपड़ा के सम्मान में उन्हें 8758 नंबर (टोक्यो में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता) की जर्सी भी सौंपी। 

सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने कहा, ‘शानदार उपलब्धि के लिए पूरे देश को नीरज पर गर्व है। ट्रैक एवं फील्ड में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय बनकर उन्होंने मापदंड स्थापित किए हैं।’
विज्ञापन




उन्होंने कहा, ‘वह अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। 87.58 की संख्या हमेशा के लिए भारतीय खेलों के इतिहास में दर्ज हो गई है और नीरज को यह विशेष जर्सी सौंपना हमारे लिए सम्मान की बात है।’

पुरस्कार और विशेष जर्सी लेने के बाद 23 वर्षीय नीरज ने कहा कि पिछले दो महीने उनके लिए नई चीजों का अनुभव करने का मौका रहा। उन्होंने सीएसके प्रबंधन को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा, ‘आपके समर्थन और पुरस्कार के लिए धन्यवाद। काफी अच्छा लग रहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि स्वर्ण पदक जीतने के बाद मुझे इतना प्यार मिलेगा। इसकी उम्मीद नहीं थी और काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं और कड़ी मेहनत करूंगा और अच्छे नतीजे हासिल करूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें