Amavasya 2024 List In Hindi: हिन्दू पंचांग के अनुसार साल में 12 अमावस्याएं होती हैं। ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक दृष्टिकोण से अमावस्या बहुत महत्वपूर्ण होती है। पुराणों के अनुसार इस दिन का पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष महत्व होता है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि यह दिन तर्पण, स्नान, दान आदि के लिए बहुत पुण्य और फलदायी होता है। अमावस्या की तिथि को ही सूर्य पर ग्रहण लगता है। यह तिथि कालसर्प दोष से पीड़ित जातक की मुक्ति के उपाय के लिए भी असरदार मानी जाती है। हिन्दू मान्यताओं में बहुत महत्व रखने वाला यह दिन शुभ व अशुभ हो सकता है। अमावस्या से शुरू होने वाले पक्ष को शुक्ल पक्ष कहा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ के महीने में आने वाली अमावस्या जिस हम मौनी अमावस्या के नाम से जानते हैं जो कि वह बेहद शुभ होता है। अमावस्या को किसी भी अच्छे कार्य को करने के लिए शुभ नहीं माना जाता है लेकिन वहीं अगर हम आध्यात्मिक तौर पर देखें तो अमावस्या का खास महत्व होता है। आइए जानते हैं साल 2024 में कब कब पड़ेगी अमावस्या।
| माह | वार | अमावस्या |
| 11 जनवरी | गुरुवार | पौष अमावस्या |
| 09 फरवरी | शुक्रवार | माघ अमावस्या |
| 10 मार्च | रविवार | फाल्गुन अमावस्या |
| 08 अप्रैल | सोमवार | चैत्र अमावस्या |
| 08 मई | बुधवार | वैशाख अमावस्या |
| 06 जून | गुरुवार | ज्येष्ठ अमावस्या |
| 05 जुलाई | शुक्रवार | आषाढ़ अमावस्या |
| 04 अगस्त | रविवार | श्रावण अमावस्या |
| 02 सितंबर | सोमवार | भाद्रपद अमावस्या |
| 02 अक्टूबर | बुधवार | अश्विन अमावस्या |
| 01 नवंबर | शुक्रवार | कार्तिक अमावस्या |
| 01 दिसंबर | रविवार | मार्गशीर्ष अमावस्या |
| 30 दिसंबर | सोमवार | पौष अमावस्या |