फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सड़कों पर फिसलन, सुबह के समय नहीं चलाई जा रहीं बसें

शिमला ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2024 11:54 PM IST

जिले में 35 बस रूट रहे प्रभावित
दिल्ली से रोहड़ू वोल्वो बसें शिमला तक ही चल रही
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बर्फबारी के चौथे दिन अपर शिमला के लिए बसों की आवाजाही काफी हद तक बहाल हो गई है लेकिन सुबह के समय सड़कों पर फिसलन को देखते हुए बसों को नहीं भेजा जा रहा है। इसका मकसद सवारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक तापमान में गिरावट के कारण सुबह के समय सड़कों पर पाला जम रहा है। इस वजह से कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसको देखते हुए सुबह 4:30 से करीब 6:30 बजे तक बसों को नहीं चलाने का फैसला लिया है। कड़ाके की ठंड के चलने इस दौरान सवारियों की संख्या भी काफी कम है। वहीं बर्फबारी के कारण दिल्ली से रोहडू़ और रामपुर रूट पर चलने वाली वोल्वो को भी शिमला तक ही चलाया जा रहा है। वोल्वो अन्य बसों की अपेक्षा ज्यादा बड़ा वाहन है, ऐसे में बर्फ के ऊपर इसके फिसलने की अधिक आशंका रहती है। बर्फबारी के बाद एचआरटीसी ने मार्ग खुलने के बाद रामपुर, रोहडू़ और चौपाल के लिए सभी प्रमुख रूटों पर बसों का चलाना शुरू कर दिया है। इसके बावजूद जिले में करीब 35 रूट बर्फबारी के कारण अभी भी प्रभावित चल रहे हैं। इसमें रोडहूृ, रामपुर और चौपाल क्षेत्र के बर्फ से प्रभावित रूट शामिल हैं। तारादेवी डिपो के 11, नेरवा के 3, रोहड़ू के 8 और शिमला ग्रामीण के 13 रूट शामिल हैं।
ननखड़ी-खमाड़ी मार्ग पर अधिक बर्फबारी के कारण अभी तक मार्ग को पूरी तरह से बहाल नहीं किया जा सका है। इसके अलावा शिमला-देवनगर मार्ग पर भी बर्फबारी के कारण बस नहीं भेजी जा सकी है। इसके अलावा कई बसों को आधे रूटों पर भी चलाया जा रहा है, जिससे लोगों को बस सुविधा मिल सके। शिमला-चौपाल-हरिद्वार रूट को फिलहाल चौपाल से हरिद्वार के लिए ही चलाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें