शिमला। मशोबरा समिति में एक दिवसीय जोनल पैरावेट मीट का आयोजन किया गया। इसमें पशु पालन विभाग के निदेशक डॉ. प्रदीप शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यशाला में किन्नौर, सिरमौर, सोलन और शिमला के पैरावेट साथी शामिल हुए। कार्यशाला में बताया कि पैरावेट काउंसिल की वेबसाइट जल्द बनाई जाएगी। इससे रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण आदि की सुविधा ऑनलाइन मिलेगी। पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग के उपनिदेशक डॉ. नीरज मोहन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वागत किया। डॉ. सुनील चौहान, डॉ. मधुर गुप्ता, डॉ. तरुण ठाकुर और डॉ. हितेंद्र ने पशु पालन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पैरावेट काउंसिल के सदस्य भरत शर्मा, जय किशन ठाकुर, संधीरा टेगटा, विशाल सिंह और पशु पालन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिग्विजय ऑक्टा ने भाग लिया। संवाद