फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Big News: सड़क हादसों में तीन की माैत, 14 घायल; विस शीत सत्र शुरू, भाई की मौत का सदमा नहीं सह पाई बहन

Mon, 16 Nov 2026 04:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। दो सड़क हादसों में तीन लोगों की माैत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। विधानसभा का छह दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार को कांगड़ा जिले के तपोवन में शुरू हुआ। वहीं भाई की मृत्यु के कुछ ही घंटों बाद बहन की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर-गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई और दो घायल हैं। वहीं प्रदेश के सिरमौर जिले के भारापुर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। भाई की मौत का गहरा सदमा बहन सहन नहीं कर पाई। भाई की मृत्यु के कुछ ही घंटों बाद बहन की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। उधर, भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गई। हादसे में 12 पर्यटक घायल हो गए। वहीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा का छह दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार को कांगड़ा जिले के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में शुरू हुआ। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।  ठियोग क्षेत्र से तीन बच्चों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है।  उमेश कुमार शर्मा को इंटक के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन
Trending Videos

रामपुर-गौरा-मशनु सड़क पर दुर्घटना, ऑल्टो कार खाई में गिरी; तीन की मौत, दो घायल
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर बुशहर में रामपुर-गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। पशाड़ा कैंची के समीप सुबह करीब तीन बजे एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। प्रारंभिक सूचना के अनुसार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर एचपी-92-0132 बताया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

भाई की मौत का सदमा नहीं सह पाई बहन, कुछ घंटों बाद गई जान
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के भारापुर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। भाई की मौत का गहरा सदमा बहन सहन नहीं कर पाई। भाई की मृत्यु के कुछ ही घंटों बाद बहन की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। भारापुर निवासी 70 वर्षीय दिलीप सिंह की भैया दूज के तीसरे दिन एक शादी समारोह में हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दिलीप सिंह पूर्व बीडीसी सदस्य टेकचंद कश्यप के पिता थे। भाई की मौत की खबर सुनकर उनकी 53 वर्षीय बहन कमलेश देवी अपने मायके भारापुर पहुंचीं। भाई का मृत चेहरा देखते ही कमलेश देवी खुद को संभाल नहीं पाईं। उनके सीने में तेज दर्द उठा और परिजन उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने कमलेश देवी को भी मृत घोषित कर दिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: शोकोद्गार के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का छह दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार, 16 नवंबर को कांगड़ा जिले के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में शुरू हुआ। यह 14वीं विधानसभा का 13वां सत्र है, जो 21 नवंबर तक चलेगा। पहले दिन की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू हुई। सदन की शुरुआत दिवंगत जनप्रतिनिधियों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ हुई।  शोक संवेदनाएं पूरी होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन की परंपरा का उल्लेख किया। उन्होंने दिवंगत विधायक नंद लाल के निधन के चलते सदन की कार्यवाही अगले दिन तक स्थगित करने की घोषणा की। अब विधानसभा की अगली बैठक मंगलवार को होगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर 20 मीटर नीचे गिरी टेंपो ट्रैवलर, 12 पर्यटक घायल
भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार 12 पर्यटक घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में 22 नवंबर तक मौसम रहेगा साफ
हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 22 नवंबर तक मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों से लेकर मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों तक अगले सात दिनों में बारिश या बर्फबारी के कोई विशेष आसार नहीं हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

ठियोग से तीन बच्चे लापता, तलाश में जुटी पुलिस और परिजन
शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र से तीन बच्चों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों बच्चे 15 नवंबर की शाम करीब छह बजे से लापता बताए जा रहे हैं। बच्चों के अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हैं। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए पुलिस और स्थानीय लोग तलाश में जुटे हुए हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

उमेश कुमार शर्मा बने इंटक प्रदेश महासचिव; अधिसूचना जारी
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस  हिमाचल प्रदेश में उमेश कुमार शर्मा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने 16 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्ति की घोषणा की। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें