फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भाई की मौत का सदमा नहीं सह पाई बहन, कुछ घंटों बाद हार्ट अटैक से गई जान, गांव में छाया मातम

Mon, 16 Nov 2026 03:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाकुआं (सिरमौर)।

सार

भाई की मृत्यु के कुछ ही घंटों बाद बहन की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। सिरमौर जिले के भारापुर गांव में यह हृदयविदारक घटना सामने आई है। 
विज्ञापन
कमलेश देवी व दिलीप सिंह(फाइल)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के भारापुर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। भाई की मौत का गहरा सदमा बहन सहन नहीं कर पाई। भाई की मृत्यु के कुछ ही घंटों बाद बहन की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। भारापुर निवासी 70 वर्षीय दिलीप सिंह की भैया दूज के तीसरे दिन एक शादी समारोह में हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दिलीप सिंह पूर्व बीडीसी सदस्य टेकचंद कश्यप के पिता थे। भाई की मौत की खबर सुनकर उनकी 53 वर्षीय बहन कमलेश देवी अपने मायके भारापुर पहुंचीं। भाई का मृत चेहरा देखते ही कमलेश देवी खुद को संभाल नहीं पाईं। उनके सीने में तेज दर्द उठा और परिजन उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने कमलेश देवी को भी मृत घोषित कर दिया। कमलेश देवी के हृदय में पहले भी स्टेंट डाला गया था। इस घटना से पूरे परिवार और गांव में मातम छा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

भैया दूज पर मांगी थी लंबी उम्र
दिलीप सिंह और कमलेश देवी के बीच गहरा स्नेह था। कमलेश देवी तीन दिन पहले ही भैया दूज मनाने मायके आई थीं। उन्होंने भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना की थी। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि कुछ ही दिनों बाद ऐसा दुखद हादसा होगा।
विज्ञापन

एक ही श्मशान घाट में अंतिम विदाई
दिलीप सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार, 14 नवंबर की शाम को किया गया। कमलेश देवी का अंतिम संस्कार रविवार, 15 नवंबर को दोपहर में हुआ। दोनों भाई-बहन को गांव के एक ही श्मशान घाट में अंतिम विदाई दी गई। ग्राम पंचायत भारापुर के प्रधान मलकीत चौधरी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि भाई की मौत के सदमे से बहन की भी जान चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें