फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के नेरवा में हादसा, एक की मौत, 4 घायल

Tue, 21 Jul 2015 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरवा (शिमला)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला की नेरवा तहसील के गुम्मा में सोमवार शाम पांच बजे एक बलैरो कैंपर जीप खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पांच बजे बलैरो कैंपर गाड़ी नेरवा से गुम्मा की ओर जा रही थी। इसी बीच गाड़ी गुम्मा के समीप शालवी खड्ड में जा गिरी। गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में नेपाली मूल के प्रेम बहादुर की मौके पर ही मौत हुई है।

इसके अलावा लिंगा गांव निवासी मुनिश, हमीरपुर निवासी अंकुश, नेपाली मूल के जय बहादुर, घुणसा गांव के राजेश घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खड्ड से निकाला गया।
विज्ञापन


घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए नेरवा अस्पताल लाया गया। घायलों को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। एएसआई कमलेंदर ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। चार घायल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें