फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता - पुत्र पर दबंगों ने किया बल्लम से हमला

Tue, 21 Jul 2015 02:03 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैदपुर / ललितपुर। थाना गिरार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमगढ़ा निवासी दलित को दबंगों से मुर्गा के रुपये मांगना महंगा साबित हुआ। दबंगों ने पहले दलित को अपमानित किया, फिर पिता- पुत्र पर बल्लम से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम रमगढ़ा निवासी झब्बू अहिरवार (46 वर्ष) का कहना है कि रविवार की शाम गांव के कुछ दबंग उसके घर पर मुर्गा खरीदने आए और रुपए दिए बगैर जाने लगे। उसने रुपए मांगे तो जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए धक्का- मुक्की करके चले गए। सोमवार को अपने पुत्र दयाराम (26 वर्ष) के साथ गिरार थाने में शिकायत करके गांव वापस लौट रहा था, रास्ते में तीन दबंगों ने उन्हें रोक लिया तथा बल्लम से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। इसके बाद उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें