प्रदेश में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 495 नए केस मिले हैं। जयपुर में एक बार फिर सबसे ज्यादा 157 और अलवर में 39 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, चूरू, जयपुर और झालावाड़ में एक-एक मरीज की मौत हो गई है। शुक्रवार को प्रदेश में 21681 सैंपल की जांच में 495 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में 442 कोरोना संक्रमित मरीज मिल थे और चार लोगों की मौत हो गई थी।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3659 है। वहीं 641 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। जिलों की बात करें तो आज शुक्रवार को अजमेर 14, अलवर 39 , बांसवाड़ा 5, बाड़मेर 5, भरतपुर 23, भीलवाड़ा 19, बीकानेर 2, बूंदी 6, चित्तौड़गढ़ 15, दौसा 22, धौलपुर 19, डूंगरपुर 12, हनुमानगढ़ 3, जयपुर 157, जैसलमेर 1, जालोर 5, झालावाड़ 1, जोधपुर 37, करौली 5, कोटा 8, नागौर 12, पाली 18, प्रतापगढ़ 16, राजसमंद 10, सवाई माधोपुर 3, सीकर 9, सिरोही 9 और उदयपुर में 26 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जयपुर, चूरू और झालावाड़ में एक-एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई है।