फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना सितंबर में अजमेर आएंगी, दूसरे हफ्ते में हो सकता है दौरा

Fri, 26 Aug 2022 08:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

शेख हसीना सितंबर महीने के पहले हफ्ते में अजमेर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक उनके दौरे की तारीख सामने नहीं आई है। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले अजमेर आए उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान ने प्रतिनिधिमंडल के साथ दरगाह पर चादर और अकीदत के फूल पेश किए।
विज्ञापन
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का सितंबर महीने के पहले हफ्ते में राजस्थान आएंगी। वह यहां अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर जियारत करने आएंगीं। दौरे को लेकर उनका कार्यक्रम प्रस्तावित किया है। पीएम के पद पर रहते हुए वह तीसरी बार यहां आ रहीं हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना की यात्रा से पहले बांग्लादेश हाई कमीशन के उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को अजमेर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शेख हसीना सितंबर महीने के पहले हफ्ते में अजमेर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक उनके दौरे की तारीख सामने नहीं आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची के मुताबिक, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 से 8 सितंबर तक भारत की यात्रा करेंगी।

इस बीच बांग्लादेश पीएम शेख हसीना के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले अजमेर आए उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान ने प्रतिनिधिमंडल के साथ दरगाह पर पंहुचकर चादर और अकीदत के फूल पेश किए।
विज्ञापन


इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दरगाह कमेटी के दफ्तर में अजमेर कलेक्टर अंशदीप और एसपी चुनाराम जाट से पीएम शेख हसीना की यात्रा को लेकर चर्चा भी की। उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान और प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिकारी कल जयपुर में शेख हसीना की यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता कर सकते हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें