फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की बड़ी खबरें: कांग्रेस को अलविदा कहेंगे कैप्टन और अरविंद केजरीवाल ने दी छह गारंटी

Thu, 30 Sep 2021 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कहने का मन बना लिया है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कैप्टन ने कहा कि वे भाजपा में नहीं जा रहे लेकिन कांग्रेस को छोड़ेंगे। वे ज्यादा अपमान सहन नहीं कर सकते।
 
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने मिशन पंजाब को आगे बढ़ाया। अपने दो दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान गुरुवार को केजरीवाल ने लुधियाना में प्रेस कांफ्रेंस की और पंजाब के लोगों को छह गारंटी दी। पढ़ें अन्य खबरें ...
विज्ञापन


बड़ा उलटफेर: कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस को कहेंगे अलविदा, टि्वटर हैंडल से पार्टी का नाम हटाया

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कहने का मन बना लिया है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कैप्टन ने कहा कि वे भाजपा में नहीं जा रहे लेकिन कांग्रेस को छोड़ेंगे। वे ज्यादा अपमान सहन नहीं कर सकते।  पढ़ें विस्तृत खबर...

केजरीवाल का मिशन पंजाब: हर व्यक्ति को मुफ्त इलाज, सारी दवाएं-ऑपरेशन फ्री, मिलेगा हेल्थ कार्ड
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने मिशन पंजाब को आगे बढ़ाया। अपने दो दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान गुरुवार को केजरीवाल ने लुधियाना में प्रेस कांफ्रेंस की और पंजाब के लोगों को छह गारंटी दी। केजरीवाल ने घोषणा की कि पंजाब में सभी को मुफ्त इलाज मिलेगा।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस का संकट: सीएम चन्नी और नवजोत सिद्धू के बीच पंजाब भवन में मुलाकात शुरू, पर्यवेक्षक हरीश चौधरी भी मौजूद

पंजाब कांग्रेस में चल रहे संकट के बीच गुरुवार को नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के बीच चंडीगढ़ के पंजाब भवन में मुलाकात हुई। इस दौरान पार्टी की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। वहीं मंत्री परगट सिंह भी पंजाब भवन पहुंचे हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...

केजरीवाल पर सुखबीर का निशाना: दिल्ली के सीएम की गारंटी पर कहा-क्या आप में कोई पंजाब का नेता नहीं
 
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दूसरी गारंटी सेहत बीमा योजना पर शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल शिअद के चुनावी घोषणा पत्र को कॉपी कर रहे हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...

अच्छी खबर: अब पंजाब में हेपेटाइटिस-बी का मुफ्त होगा इलाज, चिकित्सकों का प्रशिक्षण पूरा होते ही मिलेगी सुविधा

पंजाब के लोगों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छी खबर है। अब प्रदेश के अस्पतालों में हेपेटाइटिस-बी का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। अभी तक एचआईवी और हेपेटाइटिस-सी का इलाज मुफ्त में दिया जा रहा है। इस सेवा को शुरू करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सकों का प्रशिक्षण पूरा होते ही अक्तूबर से राज्य के अस्पतालों में यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन

  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें