अभी तक की सरकारों और माफियाओं के गठजोड़ से 14.5 साल में पंजाब रोडवेज को 6600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह खुलासा बुधवार को पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ में किया। उन्होंने कहा कि करोड़ों के इस घोटाले की जांच के लिए विशेष एसआईटी का गठन किया गया है।
पढ़ें अन्य खबरें...
पंजाब: बठिंडा ग्रामीण की विधायक रुबी ने थामा कांग्रेस का हाथ, आधी रात को टि्वटर पर दिया था 'आप' की सदस्यता से इस्तीफा
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बठिंडा ग्रामीण की विधायक रुपिंदर कौर रुबी ने बुधवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली। चंडीगढ़ में सीएम चरणजीत चन्नी और पार्टी प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू की मौजूदगी में रुबी पार्टी में शामिल हुईं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
वारदात: तेजधार हथियारों से युवक की हत्या, माचिस की डिब्बी बदलने पर हुआ था विवाद
अमृतसर के तरनतारन रोड इलाका में माचिस की डिब्बी बदलवाने गए युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। माचिस की डिब्बी बदलवाने पहुंचे युवक से दुकानदार का विवाद हो गया था। इसके बाद दुकानदार अपने दो लड़कों और कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर युवक के घर पहुंचा और उसे मारने की धमकियां दी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब के परिवहन मंत्री का आरोप-साढ़े 14 साल में पंजाब रोडवेज को 6600 करोड़ रुपये का घाटा, एसआईटी करेगी जांच
अभी तक की सरकारों और माफियाओं के गठजोड़ से 14.5 साल में पंजाब रोडवेज को 6600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह खुलासा बुधवार को पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ में किया। उन्होंने कहा कि करोड़ों के इस घोटाले की जांच के लिए विशेष एसआईटी का गठन किया गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब में एजी पर घमासान: मनीष तिवारी ने जारी की बार काउंसिल की गाइडलाइन, कहा-वकील किसी क्लाइंट से बंधा नहीं होता
आखिरकार चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने मंगलवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की एजी और डीजीपी को हटाने की मांग को मान ही लिया। सरकार ने एडवोकेट जनरल एपीएस देओल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। हालांकि इसके बाद कांग्रेस की अंदरूनी कलह फिर सामने आ गई है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: पीआरटीसी के बेड़े में इस साल शामिल होनी थी 255 नई बसें, लोन तक पास नहीं करवा पाया कॉरपोरेशन
पंजाब में पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) के बेड़े में चालू वित्तीय वर्ष में 255 नई बसें चलाने का एलान मात्र औपचारिकता साबित हुआ है। हालात यह हैं कि इस वित्तीय वर्ष के करीब आठ महीने गुजरने को हैं पर बैंकों से बसें चलाने के लिए कॉरपोरेशन लोन तक मंजूर नहीं करा सकी है। इसी कारण आगे की प्रक्रिया रुकी हुई है।
पढ़ें विस्तृत खबर...