फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Jalandhar: नशा छुड़ाओ केंद्र के पास मिला प्रवासी का शव, सरपंच बोला- नशे ने जान ली

Thu, 06 Mar 2025 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

गांव मुबारकपुर शेखे के सरपंच तिरलोक कुमार ने कहा कि देर रात व्यक्ति का मर्डर हुआ है। उन्हें सुबह घटना की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
जालंधर में युवक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में होशियारपुर रोड पर स्थित नशा छुड़ाओ केंद्र के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का कत्ल किया गया है। राहगीर ने शव पड़ा देख घटना की सूचना थाना मकसूदां की पुलिस को दी।
विज्ञापन


मृतक की पहचान पाटिल के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव मुबारकपुर शेखे के सरपंच तिरलोक कुमार ने कहा कि देर रात व्यक्ति का मर्डर हुआ है। उन्हें सुबह घटना की सूचना मिली थी। सरपंच का आरोप है कि इलाके में नशे के कारण यह घटनाएं हो रही है। कुछ दिन पहले भी इलाके में मर्डर हुआ था।

हालात यह हो गए हैं कि रात आठ बजे के बाद इलाके से कोई महिला अकेली नहीं निकल सकती। इस मामले को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायतें दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। इस मामले को लेकर नशा छुड़ाओ केंद्र की मैडम से भी कई बार बात की जा चुकी है। हालात यह हैं कि इलाके में लाइट नहीं जलती, अंधेरा होने के कारण आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। सरपंच ने कहा कि इस खाली प्लाट में लोग नशे का सेवन करते हैं और घटनाओं को अंजाम देते हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक इलाके में किराये के मकान में रहता था। घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें