फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस को सफलता: तरनतारन से तीन आतंकी गिरफ्तार, उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए

Thu, 23 Sep 2021 01:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

तीनों आतंकी पंजाब के ही मोगा जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान कुलविंदर सिंह निवासी गांव रौली, कमलप्रीत सिंह मान निवासी वार्ड छह मोगा, कंवर पाल सिंह निवासी गोविंद बस्ती के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले से तीन आतंकियों को हथियार और विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आतंकी बड़ी वारदात कर पंजाब को दहलाने की फिराक में थे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


तीनों आतंकी पंजाब के ही मोगा जिले के रहने वाले
जानकारी के अनुसार ये तीनों आतंकी पंजाब के ही मोगा जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान कुलविंदर सिंह निवासी गांव रौली, कमलप्रीत सिंह मान निवासी वार्ड छह मोगा, कंवर पाल सिंह निवासी गोविंद बस्ती के तौर पर हुई है। तरनतारन के एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि रात को थाना भिखीविंड के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह भट्टी अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। जिले के गांव भगवानपुरा के पास नाके दौरान पुलिस टीम ने संदेह होने पर एक कार को रोका। इसमें तीन लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें - कुर्सी से हटे कैप्टन का खौफ बरकरार: बसों और दफ्तरों से पुराने सीएम के पोस्टर हटाने में लगी चन्नी सरकार, करीबियों पर भी वार 
विज्ञापन


तलाशी लेने के बाद हथियार व विस्फोटक बरामद
एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि कार और उसमें सवार लोगों की तलाशी लेने के बाद हथियार व विस्फोटक बरामद हुए। तलाशी के दौरान एक पिस्टल 9 एमएम, 11 कारतूस, एक विदेशी हथगोला और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि तीनों आतंकियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ में आतंकियों ने बड़ी वारदात करने की साजिश का खुलासा किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल जारी: विनी महाजन की जगह आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी बने नए मुख्य सचिव 

एसएसपी घुम्मण ने बताया कि तीनों आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनके ठिकानों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है। गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में पता लगाने की कोशिश हो रही है कि उनको हथियार व विस्फोटक कहां से मिले। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें