फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कहानी का दुखद अंत: फंदे पर लटका मिला युवक, सवा माह पहले पड़ोसी गांव की युवती से किया था प्रेम विवाह

Thu, 23 Sep 2021 12:50 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हजारीलाल ने बताया कि बेटा विपिन (22) का पड़ोसी गांव की युवती से प्यार हो गया था। वह दूध की डेयरी चलाता था। युवती गांव टोंकी मनौली की रहने वाली बताई जा रही है। युवती और विपिन ने 17 अगस्त को दिल्ली में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। युवती के परिवार के लोग इसके खिलाफ थे। वे विपिन को धमकी दे रहे थे।
 
विज्ञापन
मृतक विपिन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव भैरा-बांकीपुर के रहने वाले युवक का शव गांव खुर्मपुर के खेत में पेड़ से लटका मिला है। युवक ने सवा महीने पहले ही पड़ोसी गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने युवती व उसके परिवारवालों पर आत्महत्या के लिए विवश करने की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है । बताया गया है युवक के खिलाफ युवती की तरफ से पुलिस को परेशान करने की शिकायत दी गई थी। जिसके चलते युवक को थाने बुलाया गया था। थाने से लौटने के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - मुलाकात: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले पंजाब के नए सीएम, कहा-मिलकर करेंगे क्षेत्र का विकास 
 
दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में की थी शादी
गांव भैरा बांकीपुर के हजारीलाल ने कुंडली थाना पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें बताया गया है कि उनका बेटा विपिन (22) दूध की डेयरी चलाता था। उसका परिचय पड़ोस के गांव टोंकी मनौली की रहने वाली युवती से हो गया था। युवती और विपिन ने 17 अगस्त को दिल्ली में आर्य समाज मंदिर व उसके बाद तीस हजारी कोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया था। तब से दोनों साथ रह रहे थे। युवती के परिवार के लोग इस प्रेम विवाह के खिलाफ थे। वे विपिन को धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

 
घर आकर दिया था सहमति का भरोसा, फिर दी शिकायत
उसके बाद युवती के परिवार के लोगों ने सहमति जताने का झूठा दिलासा दिया था। युवती का जीजा, ममेरा भाई और अन्य लोग 15 सितंबर को उनके घर आए थे। वे युवती को परिवार के लोगों से मिलवाने के बहाने अपने साथ लेकर चले गए। उसके बाद युवती की तरफ से थाना कुंडली में विपिन के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करा दी गई। वे विपिन पर तलाक देने का दबाव बना रहे थे, जबकि विपिन अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता था। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
 
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
कुंडली थाना पुलिस ने 22 सितंबर को दोनों पक्षों को बातचीत करने के लिए थाने बुलाया था। वहां कई घंटे की बातचीत के बाद कोई समाधान नहीं निकल सका । बाद में विपिन थाने से अपनी ईको गाड़ी लेकर चला गया। देर शाम को उन्हें सूचना मिली कि विपिन का शव खुर्मपुर गांव के पास खेतों में एक पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

 
13 लोगों के खिलाफ पुलिस कर रही जांच
विपिन के पिता ने युवती, उसके पिता, मां, जीजा, तीन भाईयों समेत 13 लोगों पर धमकी देने, परेशान करने और आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें