शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के स्कूलों में सिख बच्चों के किरपाण डालने पर लगाई रोक हटाने का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि पिछले समय के दौरान आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के सरकारी स्कूलों में सिख बच्चों के किरपाण डालकर स्कूल आने पर पाबंदी लगाई थी, जिसका शिरोमणि कमेटी सहित सिख संगत ने भारी विरोध किया था।
बीबी जागीर कौर ने कहा कि ककार सिखों के जीवन का महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग हैं, जिस पर पाबंदी लगाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया के सिख नेताओं और गुरुद्वारा कमेटियों की ओर से वहां के शिक्षा विभाग के साथ लगातार संपर्क करके इस समस्या का हल निकालने के प्रयास किए जा रहे थे।