फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: भाई के ससुराल में फंदे पर लटका मिला था युवक का शव, पुलिस की जांच में सामने आया पूरा सच

Tue, 18 Jul 2023 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

परमजीत कौर ने अपनी शिकायत में बताया कि 18-19 जून की आधी रात उसके भाई सुखविंदर सिंह (31) की लाश उसके दूसरे भाई हरपिंदर सिंह के ससुराल घुमराए में पंखे की कुंडी से लटकी मिली। इसके बाद हरपिंदर ने सुखविंदर का बिना पुलिस को सूचित किए और पोस्टमार्टम करवाए बिना ही गांव में लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध संबंधों के चलते अमृतसर रमदास थाने के गांव घुमराए में एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को पंखे की कुंडी से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। मामला 18-19 जून की रात का है। मृतक की बहन परमजीत कौर निवासी छेहरटा घनूपुर काले ने एसएसपी देहाती को शिकायत देते हुए अपने भाई की हत्या किए जाने की संभावना जताई।

विज्ञापन


जांच अधिकारी व रमदास थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के सगे भाई हरपिंदर सिंह और भाई के ससुर सरदारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Ludhiana Murder: नौकर के साथ बाइक पर जा रहे NRI की गला काटकर हत्या, सोमवार देर रात हुई वारदात
विज्ञापन


छेहरटा में घनूपुर काले निवासी परमजीत कौर ने एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह को दी शिकायत में बताया कि 18-19 जून की आधी रात उसके भाई सुखविंदर सिंह (31) की लाश उसके दूसरे भाई हरपिंदर सिंह के ससुराल घुमराए में पंखे की कुंडी से लटकी मिली। इसके बाद हरपिंदर ने सुखविंदर का बिना पुलिस को सूचित किए और पोस्टमार्टम करवाए बिना ही गांव में लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

एसएसपी ने एसएचओ रमदास, एसआई अर्जुन कुमार को जांच कर केस दर्ज किए जाने की हिदायत दी। जांच में सामने आया कि सुखविंदर के अपने भाई हरपिंदर की पत्नी के साथ संबंध थे। यह भी पता चला कि हरपिंदर के ससुर सरदारा सिंह ने 18-19 जून की मध्यरात्रि सुखविंदर को घर बुलाया और गला घोंट कर उसकी हत्या कर शव को पंखे की कुंडी से लटका दिया। अगले दिन सुबह सरदारा सिंह ने अपने दामाद हरपिंदर सिंह को फोन कर बताया कि तुम्हारे भाई ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


रमदास थाने के एसएसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि जांच के बाद थानाक्षेत्र के गांव घुमराए निवासी सरदारा सिंह, उसके लड़कों सरबजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हरपिंदर सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर, मृतक के भाई हरपिंदर सिंह निवासी राम दीवाली हिंदुआं के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर सरदारा सिंह और हरपिंदर सिंह को काबू कर लिया है। जबकि मामले के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें